77 रुपए महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जानें नई कीमत

रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस बार गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में 77 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बाद सिलेंडर के दाम बढ़कर 716.50 रुपए हो गए हैं। बता दें कि...

offline
77 रुपए महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जानें नई कीमत
Shivendra निज संवाददाता , लखनऊ।
Sat, 2 Nov 2019 8:01 AM

रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस बार गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में 77 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बाद सिलेंडर के दाम बढ़कर 716.50 रुपए हो गए हैं।

बता दें कि अभी तक घरेलू सिलेंडर 639.50 रुपए का मिल रहा था। कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी 119 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। दुकानदारों को अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1288 रुपए का पड़ेगा। यह अभी तक 1169 रुपए का मिल रहा था। जबकि पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ कर 264.50 रुपए तक चढ़ गए हैं। बढ़े हुए दाम शुक्रवार सुबह से लागू हो गई हैं। 

लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम
रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे माह बढ़ोत्तरी हुई है। तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में करीब 105 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपए बढ़े हैं। तीन माह पहले अगस्त में घरेलू सिलेंडर 611.50 रुपए का पड़ रहा था जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर 1095 रुपए  था।

सिलेंडर दाम (रुपये)
14.2 किलो 716.50
19 किलो 1288
5 किलो 264.50
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Gas Cylinder Gas Cylinder Price Increase Domestic Gas Cylinder Price Increase Gas Cylinder Price Increase By 77 Rupees
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें