पंचायत चुनाव लड़ रही महिलाओं से सांसद की अपील, जानें क्या बोलीं मेनका गांधी

सांसद मेनका संजय गांधी अपने दौरे के तीसरे दिन 12 जिला पंचायत सदस्य वार्डों के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। कहा मैं अकेली सांसद हूँ जो कोविड के बावजूद पंचायत चुनाव के...

offline
पंचायत चुनाव लड़ रही महिलाओं से सांसद की अपील, जानें क्या बोलीं मेनका गांधी
Dinesh Rathour सुलतानपुर। हिन्दुस्तान संवाद
Sat, 10 Apr 2021 8:10 PM

सांसद मेनका संजय गांधी अपने दौरे के तीसरे दिन 12 जिला पंचायत सदस्य वार्डों के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। कहा मैं अकेली सांसद हूँ जो कोविड के बावजूद पंचायत चुनाव के दौरान भ्रमण कर रही हूं। गनेशपुर-ज्वालीपुर व मैरी रंजीत गांव में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खरीद-फरोख्त को बर्दाश्त नहीं करेंगी। मेनका ने कहा कि खरीद-फरोख्त कर चेयरमैन बनने वाला विकास के पैसे को पांच वर्ष तक लूटता है,विकास अधूरा रह जाता है। 

सांसद गांधी ने कहा कि महिलाएं घर की लक्ष्मी होती है जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद उन्हें आगे आना चाहिए और अपना प्रतिनिधित्व स्वयं ही संभालना चाहिए। कहा कि पुरुषों को चुनी गई महिलाओं को पंचायतों का कार्य किए जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। मैरी रंजीत गांव में युवती आयुषी शुक्ला ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी विडंबना है कि महिलाओं के इतना अग्रसर होने के बावजूद भी अभी भी पंचायत पर उनके पति- पिता व भाई ही हावी है। 
सांसद ने ग्राम विनवन में पूर्व जिला अध्यक्ष ॠषिकेष ओझा के आवास एवं ग्राम मिश्रौली में पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज कसौधन के आवास पर जाकर परिवार के सदस्य की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की।

भाजपा नेता रमेश  शर्मा के आवास महादेवपुर चौराहा जाकर भेंट की। यहां पर उन्होंने शर्मा से हुई बदसलूकी के लिए तत्कालीन एसपी को आचार संहिता से एक घंटा पहले हटवाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष डा. आरए वर्मा की सराहना की। कहा ऐसे कार्यों से पार्टी की शान बढ़ती है। कहा  कार्यकर्त्ता पार्टी की धरोहर होता है। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डा. आरए वर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, डा. सीताशरण त्रिपाठी भी थे। 
 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Maneka Gandhi Up-panchayat-election MP Maneka
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें