ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश26 नवम्बर तक चलेगी नई दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन, वेटिंग टिकट वाले नहीं कर पाएंगे सफर

26 नवम्बर तक चलेगी नई दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन, वेटिंग टिकट वाले नहीं कर पाएंगे सफर

नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एवं 04412/04411 दिल्ली-सहरसा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 26 नवम्बर तक चलेगी। ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें...

26 नवम्बर तक चलेगी नई दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन, वेटिंग टिकट वाले नहीं कर पाएंगे सफर
हिन्दुस्तान ब्यूरो ,गोरखपुर Wed, 28 Oct 2020 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एवं 04412/04411 दिल्ली-सहरसा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 26 नवम्बर तक चलेगी। ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

04408 नई दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 9.10 बजे छूटकर दरभंगा शाम 5.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04407 दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से रात 8.45 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.00 छूटकर नई दिल्ली शाम 5.30 बजे पहुंचेगी। 

-04412 दिल्ली-सहरसा द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दिल्ली से रात 11 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 11.35 बजे छूूटकर सहरसा रात 8.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04411 सहरसा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को सहरसा से रात 10.05 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 6.25 बजे छूटकर दिल्ली शाम 7.20 बजे पहुंचेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें