ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअब अवध एक्सप्रेस बरौनी रेलवे स्टेशन तक चलेगी, देखें शेड्यूल

अब अवध एक्सप्रेस बरौनी रेलवे स्टेशन तक चलेगी, देखें शेड्यूल

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अवध एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार बरौनी रेलवे स्टेशन तक कर दिया है। जिसमें अवध एक्सप्रेस ट्रेन 29 जनवरी से बांद्रा टर्मिनस हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व...

अब अवध एक्सप्रेस बरौनी रेलवे स्टेशन तक चलेगी, देखें शेड्यूल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 30 Jan 2021 09:43 AM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अवध एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार बरौनी रेलवे स्टेशन तक कर दिया है। जिसमें अवध एक्सप्रेस ट्रेन 29 जनवरी से बांद्रा टर्मिनस हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को और बरौनी से 01 फरवरी से अगली सूचना तक हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को सप्ताह में चार दिन चलेगी।

ट्रेन नंबर 09037 बांद्रा टर्मिनस से रात 10 बजे चलकर तीसरे दिन तड़के ऐशबाग 3.35 बजे, लखनऊ सिटी 3.44 बजे, बादशाहनगर 4.06 बजे, गोमतीनगर से 4.14 बजे होते हुए बरौनी रात 11.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09038 बरौनी बांद्रा टर्मिनस 01 फरवरी से बरौनी से सुबह 7.20 बजे चलकर गोमतीनगर रात 11.09 बजे, बादशाहनगर रात 11.28 बजे, लखनऊ सिटी 11.46 बजे, ऐशबाग 12.15 बजे और बांद्रा टर्मिनस सुबह 4.05 बजे पहुंचेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें