ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशेड्यूल के एक दिन पहले चलवा दी आला हजरत एक्सप्रेस, 27 यात्री ने किया सफर

शेड्यूल के एक दिन पहले चलवा दी आला हजरत एक्सप्रेस, 27 यात्री ने किया सफर

रेलवे बोर्ड आला हजरत एक्सप्रेस चलाने के लिए जो गाइडलाइन जारी की थी, उससे एक दिन पहले ही मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने चलवा दी। 26 अक्टूबर को आला हजरत एक्सप्रेस भुज से बरेली आनी थी। बरेली जंक्शन...

शेड्यूल के एक दिन पहले चलवा दी आला हजरत एक्सप्रेस, 27 यात्री ने किया सफर
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 26 Oct 2020 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे बोर्ड आला हजरत एक्सप्रेस चलाने के लिए जो गाइडलाइन जारी की थी, उससे एक दिन पहले ही मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने चलवा दी। 26 अक्टूबर को आला हजरत एक्सप्रेस भुज से बरेली आनी थी। बरेली जंक्शन के अधिकारियों ने 26 अक्टूबर को सुबह 6:15 बजे ही बरेली जंक्शन से भुज को रवाना करा दी। इसमें 42 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था। 27 यात्रियों ने ही सफर किया।

22 अक्टूबर को रेलवे बोर्ड से आला हजरत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर पत्र जारी किया गया था। जिसमें स्पष्ट रुप से लिखा था कि 26 अक्टूबर को आला हजरत एक्सप्रेस भुज से बरेली को रवाना होगी। 27 अक्टूबर की सुबह 6:15 बजे बरेली जंक्शन से भुज को नियमित संचालित की जाएगी। मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने 26 अक्टूबर की सुबह ही बरेली से आला हजरत एक्सप्रेस को रवाना करा दिया। इस ट्रेन में 43 लोगों ने रिजर्वेशन कर आए थे। जिनमें 27 ने ही सफर किया।हालांकि अब ट्रेन पूजा स्पेशल के नाम से जानी जाएगी। इसका किराया भी लॉकडाउन से पहले की अपेक्षा अब दुगना लिया जा रहा है।

बरेली से भुज को जाने वाली यह एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। थर्ड एसी के 505 रुपए की जगह दोगुना 1005 रुपया,ड एसी-टू का 710 की जगह 1440 रुपए हो गया है। जबकि स्लीपर में 180 रुपये की जगह 385 रुपये वसूल किये जा रहे हैं। रेल अधिकारियों का कहना है, आला हजरत एक्सप्रेस का रैक बरेली जंक्शन पर ही था। इसलिए बरेली से ही गाड़ी का संचालन 26 अक्टूबर को शुरू करा दिया गया। यह गाड़ी सवा महीने को पूजा स्पेशल के नाम से चलाई जाएगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें