भाजपा के लिए लोगों की जान बचाने से ज्यादा जरूरी है चुनाव जीतना : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वर्ष 2022 में यूपी का चुनाव देश का चुनाव होगा। पश्चिम बंगाल ने दिखाया है कि भाजपा किसी भी स्तर पर जाकर चुनाव लड़ती है। उसके लिए आदमी की...

offline
भाजपा के लिए लोगों की जान बचाने से ज्यादा जरूरी है चुनाव जीतना : अखिलेश
Dinesh Rathour प्रमुख संवाददाता , लखनऊ
Sat, 10 Apr 2021 9:14 PM

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वर्ष 2022 में यूपी का चुनाव देश का चुनाव होगा। पश्चिम बंगाल ने दिखाया है कि भाजपा किसी भी स्तर पर जाकर चुनाव लड़ती है। उसके लिए आदमी की जान से ज्यादा चुनाव जीतना जरूरी है। वैश्विक महामारी कोरोना ने फिर हम सबको घेर लिया है। भाजपा इससे बेखबर उत्सव और प्रचार से सरकार चला रही है। जनता अब आने वाले समय में तरक्की और खुशहाली के लिए वोट करेगी और भाजपा का सफाया हो जाएगा।

अखिलेश शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस, बसपा और भाजपा से सपा में शामिल होने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज तमाम लोग परेशानी में है। कितने लोग कोराना के संक्रमण में जान गंवा चुके हैं। इस संकट में रोजगार छिन गया। पलायन के दौरान जानें चली गई। जिन्हें संकट से बचाव के लिए इंतजाम करना था वे स्टार प्रचारक बनकर झूठ बोलने निकल पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन लगी है, वे भी संक्रमित हो रहे हैं। चिकित्सा संस्थानों तक में यह रोग फैला है, शामली उत्तर प्रदेश में कोरोना के टीके की जगह कुत्तों के काटने पर लगने वाला टीका लगा दिया गया। यह दर्दनाक है। यह कैसी व्यवस्था है कि न तो वैक्सीन से बचाव हो रहा है और नहीं संक्रमितों की सही से देखभाल हो रही है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। भाजपा कोरोना बीमारी के बारे में वास्तविक जानकारियां छुपाकर वाहवाही में खुशी मनाती रही। अब हालात उसके काबू में नहीं रह गए हैं।
 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Akhilesh Yadav Allegations On BJP Corona In UP
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें