शिवपाल यादव भाजपा के लिए काम कर रहे हैं :  ओम प्रकाश राजभर

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तो 16 महीने लगातार शिवपाल यादव सुरक्षित रहे। अब जबकि शिवपाल ने संयुक्त...

offline
शिवपाल यादव भाजपा के लिए काम कर रहे हैं :  ओम प्रकाश राजभर
Amit फैजाबाद। निज संवाददाता
Thu, 18 Oct 2018 7:23 PM

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तो 16 महीने लगातार शिवपाल यादव सुरक्षित रहे। अब जबकि शिवपाल ने संयुक्त मोर्चा बना लिया है तो वे असुरक्षित हो गये और सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाकर जेड प्लस कर दी। 
मंत्री राजभर गुरुवार को लखनऊ से गोण्डा जाते समय करीब दो घंटे तक फैजाबाद सर्किट हाउस में रुके थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए श्री राजभर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह योगी सरकार की कृपा ही है कि शिवपाल को  एक बंगला दे दिया गया। यह साबित करता है शिवपाल यादव पर सरकार मेहरबान है। उन पर भाजपा दयादृष्टि बनाये हुए है। उन्हें लगता है कि शिवपाल भी भाजपा के लिए कुछ काम कर रहे हैं। 
राजभर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूछ गये एक सवाल के जवाब में कहा कि वह एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि सवाल सीटों के बंटवारे का नहीं बल्कि जीत का है। केन्द्र में पुन: एनडीए की सरकार बने, यह हमारी प्राथमिकता है। इसके बाद  राजभर गोण्डा में आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए रवाना हो गये। 

जब चुनाव आता है तब राम मंदिर मुद्दा गर्माता है
मनकापुर में उन्होंने कहा कि बिना मुसलमान के हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता है। हिन्दू कोई धर्म नहीं है यह तो सनातन धर्म है। मैं हिन्दू नहीं हूं सनातन हूं। जिनका हिन्दू रीति रिवाज से संस्कार हुआ है, वह हिन्दू हैं। यह बात सूबे के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि सही ढंग से विकास कार्यों के न होने से जनता का मिजाज ठीक नहीं है। यदि यही रवैया ठीक नहीं किया गया तो चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि संयोग से एक दिन के लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बना तो गरीबों की झोपड़ी उजाड़ कर छत दे दूंगा।  उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आता है तब-तब मंदिर मुद्दा गरमा दिया जाता है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर गुरुवार को आईटीआई संचार विहार में अपने पार्टी के पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को प्रशासन की ओर से प्रताड़ित किया तो ठीक नहीं होगा। 28 सितम्बर को एक युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस की ओर से लीपापोती करने की आशंका को खत्म कर पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Shivpal Yadav BJP Samajwadi Party Om Prakash Rajbhar
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें