चौरीचौरा, कृषक और मंडुवाडीह सुपरफास्ट अब बदले समय से चलेगी
ट्रेनों की गति बढ़ाने के बाद इनके समय में भी बदलाव किया जा रहा है। इस क्रम में मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट, कृषक और चौरीचौरा एक्सप्रेस का भी समय...
वाराणसी। कार्यालय संवाददता
ट्रेनों की गति बढ़ाने के बाद इनके समय में भी बदलाव किया जा रहा है। इस क्रम में मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट, कृषक और चौरीचौरा एक्सप्रेस का भी समय बदला गया है। मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट अब सवा घंटे कम समय में पहुंचाएगी।
पांच दिसंबर से मंडुवाडीह-नई दिल्ली (02581) रात 10.30 बजे के बजाय नए समय 11.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी। जबकि पुराने समय में यह दोपहर 12.15 बजे पहुंचती थी। यह ज्ञानपुर रोड से रात 11.55 बजे, प्रयागराज से रात 01.40 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.10 बजे, गाजियाबाद से सुबह 10.45 बजे छूटेगी। इसी तरह नई दिल्ली-मंडुवाडीह (02582) विशेष गाड़ी रात 10.15 बजे चलकर गाजियाबाद से 23.22 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से सुबह 04.35 बजे, प्रयागराज से 07.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 09.05 बजे छूटकर मंडुवाडीह सुबह 10.15 बजे पहुंचेगी।
कृषक एक्सप्रेस
चार दिसंबर से ट्रेन नंबर 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी रात 11.10 बजे चलेगी, गोरखपुर सुबह 06.20 बजे, देवरिया सदर 07.52 बजे, भटनी 08.27 बजे, मऊ 10.15 बजे, दुल्लहपुर 10.42 बजे, जखनियां .55 बजे, सादात 11.09 बजे, औड़िहार 11.37 बजे तथा सारनाथ से 12.01 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 12.20 बजे पहुंचेगी। जबकि ट्रेन नंबर 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. शाम पांच बजे चलेगी। सारनाथ शाम 05.09 बजे, औड़िहार से 05.32 बजे, सादात से 05.54 बजे, जखनियां 06.12 बजे, दुल्लहपुर 06.25 बजे, मऊ 06.55 बजे, देवरिया सदर रात 09.15 बजे, गोरखपुर रात 11.05 बजे और लखनऊ जं. सुबह 06.15 बजे पहुंचेगी।
चौरीचौरा एक्सप्रेस
चार दिसंबर से ट्रेन नंबर 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज रात 11.20 बजे चलेगी, जो देवरिया सदर रात 12.35 बजे, भटनी 01.01 बजे, सलेमपुर 01.15 बजे, बेल्थरा रोड 01.44 बजे, मऊ रात 02.35 बजे, औड़िहार से भोर में 03.30 बजे, वाराणसी सिटी सुबह 04.04 बजे, वाराणसी कैंट सुबह 04.25 बजे, मंडुवाडीह से सुबह 04.38 बजे, भुल्लनपुर सुबह 04.50 बजे, ज्ञानपुर रोड सुबह 06.00 बजे, प्रयागराज 08.22 बजे कानपुर अनवरगंज 11.52 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर शाम 04.40 बजे चलकर प्रयागराज रात 09.05 बजे, ज्ञानपुर रोड सुबह 10.38 बजे, भुल्लनपुर 11.32 बजे, मंडुवाडीह से रात 11.44 बजे, वाराणसी कैंट 12.15 बजे, वाराणसी सिटी 12.28 बजे, औड़िहार 01.03 बजे, दुल्लहपुर 01.38 बजे, मऊ 02.05 बजे, बेल्थरा रोड 02.50 बजे, सलेमपुर भोर में 03.37 बजे, भटनी 04.05 बजे, देवरिया सदर 04.33 बजे, गोरखपुर 06.10 बजे पहुंचेगी।