फोटो गैलरी

Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2017 LIVE: गुजरात-हिमाचल में वोटों की गिनती शुरु

विधानसभा चुनाव 2017 LIVE: गुजरात-हिमाचल में वोटों की गिनती शुरु

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को जीत मिलती है और किस दल को हार, यह दोपहर बारह बजे तक साफ हो जाएगा। गुजरात में भाजपा अपनी 22 वर्ष पुरानी सरकार बरकरार रखने में सफल रहती है, या...

विधानसभा चुनाव 2017 LIVE: गुजरात-हिमाचल में वोटों की गिनती शुरु
नई दिल्ली ’ विशेष संवाददाताMon, 18 Dec 2017 08:04 AM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को जीत मिलती है और किस दल को हार, यह दोपहर बारह बजे तक साफ हो जाएगा। गुजरात में भाजपा अपनी 22 वर्ष पुरानी सरकार बरकरार रखने में सफल रहती है, या कांग्रेस जातिगत समीकरणों के आधार पर सत्ता तक पहुंच जाती है। यह मतगणना के कुछ घंटों में ही साफ हो जाएगा।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। कुछ मिनटों के अंदर ही रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बारह बजे तक यह साफ हो जाएगा कि इन दोनों राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पर हिमाचल के मुकाबले सबकी नजर गुजरात पर है। सबसे तेज और सटीक चुनाव परिणाम के लिए livehindustan.com पर विजिट करें...

Live Updates-

- 8.00am: गुजरात और हिमाचल में वोटों की गिनती शुरु

दोनों प्रदेशों में काउंटिंग सेंटरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसकेए लोगों दोनों दलों के समर्थक भी काउंटिंग सेंटर पर पहुंच चुके हैं। हर काउंटिंग सेंटर पर भारी भीड़ देखी जा रही है। 

गुजरात चुनाव से जुड़ीं हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

हिमाचल चुनाव से जुड़ीं हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं है। इसके परिणाम का असर अगले लोकसभा चुनाव और उससे पहले करीब एक दर्जन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इसलिए, कांग्रेस और भाजपा दोनों ने गुजरात चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस गुजरात में पहले दिन से ही जातिगत समीकरणों को अपने पक्ष में  करने में जुटी है। चुनाव परिणाम यह साबित करेंगे कि पार्टीदार नेता हार्दिक पटेल, ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी पर कांग्रेस का भरोसा कितना कारगर साबित हुआ। क्या जाति धर्म पर भारी पड़ी है।

गुजरात में पिछले 22 वर्षों से सत्ता संभाल रही भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती है तो यह भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इस जीत से भाजपा के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और दूसरे राज्यों में जीत की संभावना बढ़ जाएगी। वर्ष 2019 के चुनाव पर भी इस जीत का असर नजर आएगा।

हिमाचल प्रदेश में हर पांच वर्ष में सत्ता बदलती रही है। गुजरात की तरह कांग्रेस हिमाचल के एग्जिट पोल के नतीजों पर भी गलत करार दे रही है। पर भाजपा को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। 

दावे - प्रतिदावे

गुजरात गाथा
33 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच 37 केंद्रों पर मतगणना होगी।
1828 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसला हो जाएगा।
92 सीटें सामान्य बहुमत के लिए जरूरी हैं। 
68.41 फीसदी मतदान हुआ था गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को।
182 विधानसभा सीटों के लिए पोस्टल बैलट की गणना पहले होगी। 
8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गणना शुरू होगी। 
16 बूथ पर आयोग के निर्देश के अनुरूप वीवीपैट पर्ची की गणना होगी।
20,000 सुरक्षाकर्मी मतगणना के दौरान सभी केंद्रों पर तैनात होंगे। 
20,000 मतगणना कर्मी भी जुड़े रहेंगे। 

हर क्षेत्र के लिए इस बार पर्यवेक्षक के अलावा माइक्रो आब्जर्वरों की भी नियुक्ति हुई है। 
पायलट परियोजना के तहत क्षेत्र के एक बूथ के वीवीपैट पर्ची की गिनती और मिलान। 

मैदान में उम्मीदवार
पार्टी         सीट
भाजपा        182 
कांग्रेस        178
बसपा        139
जदयू        28
शिवसेना    42
आप        29 
एनसीपी        58 

हाल-ए हिमाचल
75.28 फीसदी मतदान हुआ था विगत 09 नवंबर को। 
337 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।
68 कुल सीटों पर कांग्रेस-भाजपा ने उम्मीदवार उतारे थे।
42 मतदान केंद्रों पर सभी 68 क्षेत्रों की गणना एक साथ होगी।
2,820 कर्मचारियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया।

दावे - प्रतिदावे

वर्तमान में कांग्रेसी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि  वास्तविक परिणाम एग्जिट पोल से उलट होंगे। मुझे विश्वास है कि मिशन हासिल किया जाएगा और भाजपा द्वारा किए गये बड़े-बड़े दावे गलत साबित होंगे। कांग्रेस निश्चित तौर पर सरकार बनाएगी।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल कहा कि मतगणना के नतीजे एग्जिट पोल के अनुरूप ही होंगे। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। कांग्रेस एग्जिट पोल के नतीजों से निराश है और बेवजह बयानबाजी कर रही है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों में मीडिया कक्ष तथा जन संचार कक्ष स्थापित किए गए हैं तथा पूरी प्रक्रिया के लिए वीडियोग्राफी व सीसीटीवी का उपयोग किया जाएगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें